आज हम आपको कोशिका का सामान्य परिचय, कोशिका की परिभाषा, कोशिका सिद्धान्त, कोशिका का आकार, कोशिका के प्रकार व उदाहरण के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगीं। जैसे:- Patwari, Police, SSC, Railway, Banking, UPSC, UPPCS, RPSC, Police, SI & Others में अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। तथा प्रतियोगी छात्र परीक्षा की दृष्टि से आवश्यक जानकारी से परिचित हो सके ।
कोशिका की परिभाषा :- शरीर की रचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई कोशिका (Cell) कहलाती है।
प्रत्येक कोशिका में कोशिका द्रव्य (Cytoplasm)
तथा केन्द्रक (Nucleus) होता है जो लईपोप्रोटीन से बनी अर्धपारगम्य झिल्ली द्धारा
घिरा रहता है |
कोशिका जैविकी/कोशिका विज्ञान (Cytology) का
आधुनिक व विस्तृत अध्ययन है | कोशिका विज्ञान (Cytology) ग्रीक भाषा के दो शब्दों
से मिलकर बना है जिसका अर्थ Kytos –
vessel or cell पात्र या कोशिका + Logos – a discourse अध्ययन करना ,जिसका शाब्दिक
अर्थ है कोशिका सम्बन्धी विज्ञान होता है |
आधुनिक समय में कोशिका जैविक जीव विज्ञान की एक
महत्वपूर्ण शाखा है, जिसके अंतगर्त मुख्यतः कोशिकीय संगठन व संरचना,कोशिकांग तथा
कोशिका संबंधित विभिन्न प्रकार्यों का अध्ययन किया जाता है |
ओर भी पढ़े :-राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2005
संक्षिप्त इतिहास :-
सूक्ष्मदर्शी यंत्र का आविष्कार कोशिका के
विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालने में सहायक रहा है | सन् 1661 में एम. मेलपीजी ने
पादप व जंतु उत्तकों के पतले हिस्से हा अध्ययन कर बताया की ये संरचनात्मक इकाईयों
के बने होते है | सन् 1670 में ल्युवेनहोक ने प्रोटोजोआ, रोटीफर, जीवाणु
आदि को एनिमलक्युल्स नाम दिया |
कोशिकीय अवधारणा (Cell Theory ) का श्रेय
मुख्यतः राबर्ट हुक को जाता है जिन्होंने बताया की समांग( Homogenous)
दिखने वाला शरीर अनगिनत कोशिकाओ से मिलकर बना होता है |
सन् 1833 में रोबर्ट ब्राउन ने केन्द्रक(Nucleus)
की खोज की | इसके पश्चात 1835 व 1837 में वोन मोल (Von Mohl,1835) व पुरकिर्न्जे (Purkinje,1837)
ने कोशिका में उपस्थित द्रव को जीव द्रव कहा |
कोशिका सिध्दांत (cell theory ) :-
इस सिध्दांत को दो जर्मन वैज्ञानिकों मैथियास
श्लीडेन ( mathias schleden, 1838) ने पौधों के और थियोडोर श्यान
(theodorschwann, 1839 ) ने जन्तुओ के अध्ययन कर पश्चात् प्रतिपादित किया जो कोशिका
सिध्दांत कहलाया |
इस सिध्दांत के अनुसार :-
- प्रतेक जीव का शरीर एक या अनेक कोशिकाओं का बना होता है |
- कोशिका की शरीर की संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई है |
- विरचोव के अनुसार समस्त कोशिकाएँ पूर्व उपस्थित कोशिकाओ से बनती है |
कोशिका सिध्दांत के अपवाद (Exceptions to cell theory ) :-
सभी जीव लगभग कोशिका सिध्दांत की अवधारणाओं पर
खरे उतरते है, लेकिन अपवाद स्वरूप कुछ
सूक्ष्म जीव जैसे – प्रॉटिस्टा, फाइकोमाईसिटिस
तथा नील हरित शैवाल, जीवाणु आदि में झिल्ली आबंध्द कोशिकांग व विशिष्ट
केन्द्रक अनुपस्थित होते है |
कोशिका का सामान्य परिचय
कोशिका किसी भी जीवित पदार्थ की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक
इकाई है |
जीव एककोशिकीय हो या बहुकोशिकीय , दोनो ही स्थितियों में
कोशिका एक इकाई की तरह कार्य करती है |
एककोशिकीय जीव :- जीवाणु, माइकोप्लाज्मा आदि |
बहुकोशिकीय जीव :- उच्च पादप व जंतु कोशिका आदि |
प्रत्येक कोशिका में कोशिका द्रव्य तथा केन्द्रक होता है जो लाईपोप्रोटीन से बनी अर्धपारगम्य झिल्ली द्धारा घिरा रहता है |
कोशिका दो प्रकार की होती हैं |
- प्रोकैरियोटिक कोशिका
- यूकैरियोटिक कोशिका
प्रोकैरियोटिक कोशिका तथा यूकैरियोटिक कोशिका को खोज Dougherty व Allen ने की थी |
प्रोकैरियोटिक कोशिका व यूकैरियोटिक कोशिका के बीच की कड़ी को मीजोकैरियोटिक कोशिका कहते हैं |मीजोकैरियोटिक कोशिका की खोज Doudge ने की थी |
उदाहरण – डायनोफ्लैजिलेट |
- प्रोकैरियोटिक कोशिका :- कोशिका में केन्द्रक झिल्ली , केन्द्रक सुविकसित कोशिकांग अनुपस्थित होते हैं | प्रोकैरियोटिक कोशिका की कोशिका भित्ति पेप्टाइडोग्लायकेन या म्युरेन की बनी होती हैं | प्रोकैरियोटिक कोशिका में 70 ‘s’ प्रकार के राइबोसोम पाए जाते हैं | कोशिका द्रव्य के सीधे सम्पर्क में DNA तथा RNA रहते हैं | इनके गुणसूत्र में हिस्टोन प्रोटीन का अभाव होता हैं |
उदाहरण – जीवाणु ( Bacteria ) , साइनोबैक्टीरिया अर्कीबैक्टीरिया , विषाणु ( Virus ) , बैक्टीरियोफेज , माइकोप्लाज्मा ( PPLO ) , नील हरित शैवाल ( Blue green algae ) रिकेट्सिया की कोशिकाएं
कोशिका में कोशिका भित्ति ( cell wall ) सेल्युलोस तथा पेक्टोज की बनी होती हैं |
2. यूकैरियोटिक कोशिका :- यूकैरियोटिक कोशिका में कोशिका झिल्ली (cell membrane ) , केन्द्रक तथा पूरी तरह से विकसित कोशिकांग उपस्थित होते हैं| यूकैरियोटिक कोशिका में 80′ s ‘ प्रकार के राइबोसोम पाए जाते हैं | इनमे DNA तथा RNA कोशिका द्रव्य के सीधे सम्पर्क में नहीं रहते हैं | यूकैरियोटिक कोशिकाओ के गुणसूत्र(chromosome) में हिस्टोन प्रोटीन पायी जाती हैं | जो क्षारीय होती हैं |
उदाहरण – सभी जन्तु कोशिका , प्रोटोजोआ , जीव जन्तु आदि ।
ओर भी पढ़े :-संज्ञा की परिभाषा, संज्ञा के भेद व उसके उदाहरण
कोशिका का आकार
अमीबा - 100 μ
लाल रुधिर कण - 7 μ
TMV - 2.4*0.5 mμ
मुर्गी का अंडा - 60*45 mμl
ऑस्ट्रिच का अंडा - 170* 135 mm
मापन की इकाइयाँ
मिलीमीटर (मि.मी.)1 मि.मी. = 0.001 मीटर
माइक्रोमीटर (µm)1 µm = 0.001 मि.मी. = 0.000001 मीटर
नैनोमीटर (nm)1 nm = 0.001 µm = 0.000000001 मीटर
यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है। तो ये पोस्ट अपने दोस्तो को शेयर करें।




1 Comments
👌👌👌
ReplyDelete