Ticker

6/recent/ticker-posts

UPSESSB TGT PGT Vacancy 2020

 


UPSESSB TGT PGT Vacancy 2020 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज ने टीजीटी पीजीटी शिक्षकों की 15508 वैकेंसी निकाली है। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 12913 और प्रवक्ता (पीजीटी) के 2595 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन www.upsessb.org  पर जाकर किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर है। टीजीटी और पीजीटी पद की परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों में होगी

टीजीटी संवर्ग के प्रत्येक विषय के सापेक्ष एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा, हालांकि एक से अधिक विषय में अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। भाषा सम्बन्धी प्रश्न पत्र उसी भाषा में होंगे यथा हिन्दी का प्रश्न पत्र हिन्दी में, संस्कृत का प्रश्न पत्र संस्कृत में, अंग्रेजी का प्रश्नपत्र अंग्रेजी में, तथा उर्दू का प्रश्नपत्र उर्दू में होगा। 

टीजीटी भर्ती - महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन (भाग-1) पंजीकरण प्रारम्भ की तिथि: 29.10.2020

ऑनलाइन शुल्क जमा करन के लिए प्रारम्भ तिथि: 29.10.2020

ऑनलाइन आवेदन (भाग-1) पंजीकरण की अन्तिम तिथि: 27.11.2020

ऑनलाइन शुल्क जमा करने के लिए अन्तिम तिथि: 27.11.2020

ऑनलाइन आवेदन (भाग-2) सबमिट करने की अन्तिम तिथि: 30.11.2020 


प्रवक्ता भर्ती(पीजीटी) - महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन (भाग-1) पंजीकरण प्रारम्भ की तिथि: 29.10.2020

ऑनलाइन शुल्क जमा करने हेतु प्रारम्भ तिथि: 29.10.2020

ऑनलाइन आवेदन (भाग-1) पंजीकरण की अन्तिम तिथि: 27.11.2020

ऑनलाइन शुल्क जमा करने के लिए अन्तिम तिथि: 27.11.2020

ऑनलाइन आवेदन (भाग-2) सबमिट करने की अन्तिम तिथि: 30.11.2020 


टीजीटी और पीजीटी के लिए आवेदन शुल्क

1 सामान्य वर्ग: 700 साथ में 50 रुपए ऑनलाइन शुल्क कुल 750 रुपए

2 इडब्लूएस: 400 साथ में 50 रुपए ऑनलाइन शुल्क कुल 450 रुपए

3 अन्य पिछड़ा वर्ग: 700 साथ में 50 रुपए ऑनलाइन शुल्क कुल 750 रुपए

4 अनुसूचित जाति: 400 साथ में 50 रुपए ऑनलाइन शुल्क कुल 450 रुपए

5 अनुसूचित जन जाति: 200 साथ में 50 रुपए ऑनलाइन शुल्क कुल 250 रुपए

वेतनमानः-

टीजीटी शिक्षक संवर्ग 44900-142400, पे लेवल 7, ग्रेड पे 4600 

पीजीटी का वेतनमान - 47600-151100, पे लेवल 8, ग्रेड पे - 4800 

दोनों पदों के लिए आयु सीमा: -

आयु 01 जुलाई 2020 को 21 वर्ष से कम न हो।


कैसे करें आवेदन 

www.upsessb.org पर ऑनलाइन आवेदन तीन चरणों में होगा। 

(1). पहले चरण में रजिस्ट्रेशन होगा। 

(2). दूसरे चरण में फीस का भुगतान 

(3). तीसरे चरण में फार्म सब्मिशन


ऑनलाइन आवेदन अन्तिम रूप से सबमिट करने के पश्चात उसमें किसी तरह का संशोधन नही किया जा सकेगा। अतः सभी सूचनाएं पूर्ण सावधानी से भरें और अन्तिम रूप से आवेदन सबमिट करने से पहले भरी गई सूचनाओं का सत्यापन कर लें। 


आवेदन में किसी तरह की कोई दिक्कत आने पर प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5 बजे तक तक चयन बोर्ड के हेल्पलाइन नम्बर 0532-2466851 तथा 8299325775 पर सम्पर्क कर सकते है। 

UPSESSB TGT Notification in Hindi

UPSESSB PGT Notification in Hindi


यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है। तो ये पोस्ट अपने दोस्तो को शेयर करें।


Post a Comment

0 Comments