Ticker

6/recent/ticker-posts

संज्ञा की परिभाषा, संज्ञा के भेद व उसके उदाहरण

संज्ञा 




 आज हम आपको संज्ञा की परिभाषा, संज्ञा के भेद व उसके उदाहरण   के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगीं। जैसे:- Patwari, Police, SSC, Railway, Banking, UPSC, UPPCS, RPSC, Police, SI & Others में अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। तथा प्रतियोगी छात्र परीक्षा की दृष्टि से आवश्यक जानकारी से परिचित हो सके ।   


 संज्ञा की परिभाषा :- किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को ही संज्ञा कहते हैं। जैसे मनुष्य (जाति), अमेरिका, भारत (स्थान), बचपन, मिठास(भाव), किताब, टेबल(वस्तु) आदि।


संज्ञा के पांच भेद होते हैं:

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. जातिवाचक संज्ञा
  3. भाववाचक संज्ञा
  4. द्रव्यवाचक संज्ञा
  5. समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा

 

संज्ञा के मुख्य रूप से तीन भेद होते हैं:-

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. जातिवाचक संज्ञा
  3. भाववाचक संज्ञा

 

व्यक्तिवाचक संज्ञा :- जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु के नाम का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे –

व्यक्ति :-राम,सोहन, सीता, किशन, पवन, नेहा , अजय, आदि |

स्थान :- जयपुर, आगरा, लखनऊ, भोपाल, हरियाणा, भारत, आमेरिका, नेपाल आदि |

पुस्तक :- गीता, महाभारत, कामायनी, रामचरितमानस आदि |

नदी :-  गंगा, यमुना, नर्मदा,कावेरी, सतलज, माही, महानदी आदि |

पर्वत :- हिमायल, अरावली, विंध्याचल आदि | 

 

 यहां भी पढ़े :- Antonyms

 

जातिवाचक संज्ञा :- जिस शब्द से किसी प्राणी या वस्तु की समस्त जाति का बोध होता है,उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-

जाति :- ब्राह्मण, वैश्य, राजपूत, हिन्दू, इस्लाम, सिख आदि |

प्राणी :- गाय, कुत्ता, मानव, स्त्री, पुरुष आदि ।

वस्तु :- मेज, कुर्सी, सब्जी, फल, बाइक, साइकिल आदि |

 

 

जातिवाचक संज्ञा के दो भाग होते है

द्रव्यवाचक संज्ञा

समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा


द्रव्यवाचक संज्ञा :- जब किसी संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य या धातु का बोध हो तो उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे – दूध , दही, घी, तेल, पानी आदि |

या  जिन वस्तु से नई वस्तु बनाई जाती है  वे भी द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाती  हैं। जैसे

सोना, चाँदी, लकड़ी, लोहा, दूध आदि |


समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा :- जब किसी संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है तब उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-

कक्षा, सेना, सभा, भीड़, परिवार, वर्ग, दल, संघ, समुदाय आदि |

 

 यहां भी पढ़े :-शब्द - विचार, भेद ,पहचान व उदाहरण

 

भाववाचक संज्ञा :- जिस संज्ञा शब्द से पदार्थों की अवस्था, गुण-दोष, भाव या दशा,धर्म आदि का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं |

गुण :- अच्छाई, बुराई, ईमानदारी आदि |

अवस्था :- बचपन,बुढ़ापा, जवानी आदि |

दशा :- ऊँचाई, लम्बाई, चौड़ाई आदि |

कार्य :- सजावट, लिखावट आदि |


यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है। तो ये पोस्ट अपने दोस्तो को शेयर करें।

Post a Comment

0 Comments